भागलपुर

शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन शराबी गिरफ्तार ।। Inquilabindia

नवगछिया। बिहपुर थाना पुलिस ने बुधवार देर रात्री करीब ग्यारह बजे गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर के समीप छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा करते तीन शराबी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त नीतिश कुमार, पिता-सुशील झा, उज्जवल कुमार, पिता- रघुनंदन झा, निलकंठ कुमार, पिता-मुकुंद मिस्त्री सभी स्थानीय निवासी बताया जाता है।

बिहपुर पुलिस ने तीनों का बिहपुर सीएचसी में मेडिकल जांच व माउथ एनेलाइजर से जांच की गई जिसमें शराब की पुष्टि हुई। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर बिहपुर थाने में उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर तीनों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button