भागलपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ABVP कार्यकर्ताओं द्वारा संगोष्ठी महिला दिवस का आयोजन।

भागलपुर सुल्तानगंज के बाईपास रोड के समीप गणेश फिजिक्स क्लासेज परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर ABVP के बैनर तले संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि निवर्तमान सभापति नीलम देवी, प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर के शिक्षिका अंजना सिंह, एभीबीपी के विश्व विद्यालय संयोजक आशुतोष सिंह तोमर , सन्नी चौधरी, कोचिंग संचालक गणेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किए । कार्यक्रम के दौरान सभी मुख्य अतिथि द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए सरकार की योजना का लाभ मिलने एवं शिक्षा को बढ़ावा देते हुए छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए ….

कहा कि बिहार एवं भारत का नाम रोशन करें जिससे आपके माता-पिता एवं कोचिंग के शिक्षकों को खुशी मिलेगी इसके लिए पढ़ाई पर विशेष ध्यान देकर आगे बढ़ने की बात कही इस दौरान कोचिंग के शिक्षक राहुल सिंह, सुजीत कुमार, रवि कुमार, श्रीधर, आशीष कुमार, सतगुरु, नंदलाल कुमार, छात्रा सोनी कुमारी, निधि कुमारी, काजल कुमारी इत्यादि छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे ….

इसे भी पढ़ें ……… अजब प्रेम की गजब कहानी 3 बच्चों की मां तांत्रिक के साथ हुई फरार.. बच्चे और पति का रोकर बुरा हाल ।। Inquilabindia

इसे भी देखें ………

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनडीए महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन आयोजन ।

भागलपुर सुल्तानगंज के सोमेश मेडिकल हॉल के समीप जदयू महिला कार्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला जदयू अध्यक्षा अंजू कुशवाहा , प्रखंड जदयू महिला अध्यक्षा प्रेम प्रभात सिन्हा, जिला सचिव जदयू रानी झा , महिला मोर्चा के प्रदेश सचिव रीना देवी,जदयू महिला जिला उपाध्यक्ष शोभा देवी,भाजपा के जिला महामंत्री डॉ अलका चौधरी, जिला महासचिव पूनम देवी , बिना सिंहा ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किए।

कार्यक्रम के दौरान NDA के महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किए। इस दौरान जिला जदयू अध्यक्षा अंजू कुशवाहा ने बिहार सरकार के उपलब्धि के बारे में बिस्तर से बताते हुए महिलाओं की उत्थान की बात कही। साथ ही भाजपा के जिला महामंत्री डॉ अलका चौधरी ने भी सरकार की उपलब्धि के बारे में बताते हुए छात्राओ को पढ़ाई पे विशेष ध्यान देते हुए उन्नति की बात कही ।

साथ ही प्रखंड जदयू महिला अध्यक्षा प्रेम प्रभात सिन्हा ने भी सरकार की उपलब्धि के बारे में बताते हुए महिलाओ की संसक्ति कारण आत्मनिर्भर बनने की बात कही। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, जदयू प्रवक्ता नाहेद अंसारी , मीडिया प्रभारी सुभाष चंद्र झा, वार्ड अध्यक्ष विनोद कुमार रजक , अरविंद कुमार मुन्ना साहित्यकार वार्ड पार्षद सीता देवी जदयू सेवा दल के अध्यक्ष नीलम देवी सेवा दल नगर अध्यक्ष रूबी कुमारी रीना देवी बिना भारती सहित इत्यादि एनडीए महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button