भागलपुर

फरक्का बैराज पर संजय झा का बड़ा बयान, बोले- गंगा में जमा गाद हटाने के लिए बने सिल्ट पॉलिसी

फरक्का बैराज पर संजय झा का बड़ा बयान, बोले- गंगा में जमा गाद हटाने के लिए बने सिल्ट पॉलिस

 

भागलपुर: जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत काजीकोरैया-राघोपुर जमींदारी बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी उनके साथ मौजूद रहे।

 

निरीक्षण के दौरान संजय झा ने गंगा में जमा हो रही गाद (सिल्ट), नदी के बदलते प्रवाह और बाढ़ की समस्या को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गंगा के बीच में बड़े-बड़े शोल (बालू और गाद के जमाव) बन गए हैं। यदि इन शोल को हटाया जाए तो पानी का प्रवाह नदी के बीच से बेहतर तरीके से हो सकता है और नदी पर दबाव कम किया जा सकता है।

 

संजय झा ने कहा कि गंगा में गाद जमा होने की समस्या केवल भागलपुर तक सीमित नहीं है। उनके मुताबिक, फरक्का बैराज के कारण गंगा के ऊपरी हिस्से में भागलपुर से लेकर बक्सर और पटना तक सिल्ट जमा होने की समस्या बनी हुई है।

 

उन्होंने कहा कि गंगा के निर्बाध प्रवाह और नदी की गहराई में सुधार के लिए गाद को हटाना जरूरी है। इसके लिए एक प्रभावी सिल्ट पॉलिसी बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने शीट पाइलिंग जैसी तकनीकों के इस्तेमाल का भी उल्लेख किया।

 

फरक्का संधि को लेकर क्या बोले संजय झा?

 

फरक्का संधि को लेकर भी संजय झा ने स्पष्ट रुख सामने रखा। उन्होंने कहा कि फरक्का संधि का नवीनीकरण नहीं किया जाना चाहिए। यदि संधि का नवीनीकरण किया जाता है तो सबसे पहले बिहार के हिस्से के पानी का निर्धारण किया जाना चाहिए।

 

संजय झा ने कहा कि गंगा में गाद, जलप्रवाह और बाढ़ से जुड़ी समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। इसके लिए नदी की स्थिति का तकनीकी अध्ययन करने के साथ गाद प्रबंधन की ठोस नीति पर काम करना होगा।

 

काजीकोरैया-राघोपुर बांध का लिया जायजा

 

संजय झा ने काजीकोरैया-राघोपुर जमींदारी बांध का मौके पर निरीक्षण कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ मौजूद ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी बांध और आसपास के इलाकों की स्थिति की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button