भागलपुर

सुमित कुमार यादव ने टीवी पर प्रसारित होने वाले रियल्टी शो इंडियाज टैलेंट फाइट के दूसरे सीजन में लहराया परचम।।

रवींद्रनाथ ठाकुर ।नवगछिया। रंगरा प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर वैसी गांव निवासी अवधेश प्रसाद यादव के पुत्र सुमित कुमार यादव ने टीवी पर प्रसारित होने वाले रियल्टी शो इंडियाज टैलेंट फाइट के दूसरे सीजन । गायन। टॉप100 में अपनी जगह बना ली है।

IMG 20210617 WA0072

यह कार्यक्रम जुलाई माह से टीवी पर प्रसारित होने की संभावना बताई जा रही है। गायन सुमित कुमार यादव ने बताया कि पूरे देश मैं इंडियाज टैलेंट फाइट के लिए ऑडिशन किया गया था। जिसमें उसने कुछ गायन वीडियो भेजा था और इस वीडियो को सुनने के बाद उसे देहरादून रूड़की में होने वाले मेगा ऑडिशन में सुमित को बुलाया गया और वहां सुमित ने अपने अच्छे प्रदर्शन से निर्णायकों को संतुष्ट कर दिया था इसलिए सुमित को चयन टॉप 100 में सुनिश्चित कर दिया गया। सुमित जल्द ही 1 नेशनल टेलीविजन शो मैं दिखने लगेगा। इस कामयाबी को देखते हुए उसके गांव मैं दोस्त और परिवार वाले काफी उत्साहित हैं और आगे बढ़ने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। सुमित ने पिछले वर्ष भी एमेजॉन प्राइम के लिए लाइव थाउजेंड में शिरकत कर चुके हैं। लाइव थाउजेंड के सभी कलाकारों का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था। सुमित के पिता अवधेश प्रसाद यादव ने बताया कि मेरे पुत्र की रुचि बचपन से ही गायन के प्रति जागरूक थे और छोटे-मोटे कार्यक्रम में शामिल हुआ करता था। आज वे मुंबई में रहकर अपना अभ्यास कर रहे हैं और उनका हम लोग भरपूर सहयोग करने के लिए तैयार हैं। नवगछिया के लोगों को सुमित से काफी उम्मीद है कि वह अपने मेहनत से बहुत बड़ा कलाकार बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button