राजनीति

प्रखंड स्तरीय जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ का गठन किया ।। InquilabIndia

प्रखंड स्तरीय जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ का गठन किया ।।

न्यूज डेस्क:- जगदीशपुर के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ का गठन किया गया इसमें सर्वसम्मति से डॉ आनंदी प्रसाद सिंह को अध्यक्ष डॉक्टर कामता प्रसाद डॉक्टर राजेश कुमार डॉक्टर रज्जाक अंसारी को उपाध्यक्ष के पद पर डॉक्टर रामस्वरूप भारती को कोषाध्यक्ष डॉक्टर घनश्याम सिंह को मीडिया प्रभारी डॉक्टर गिरीश प्रसाद सिंह डॉक्टर सरयुग यादव डॉक्टर सरफराज अंसारी डॉक्टर अनिमेष रजक सचिव के पद पर डॉ गुरुदेव मंडल को महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया एवं अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों का भी चयन किया गया इसमें कुल 31 सदस्य की प्रखंड कार्यकारिणी की नियुक्ति की गई इस अवसर पर जगदीशपुर प्रखंड शाहकुंड प्रखंड नाथनगर प्रखंड के ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार सिंह के द्वारा कहा गया कि आप ग्रामीण चिकित्सा ने जो कोरोना महामारी में कार्य किए हैं वह काफी सराहनीय है आप लोगों का कार्य को देखते हुए सरकार भी आपके साथ है जगदीशपुर के ग्रामीण चिकित्सक डॉक्टर गुरुदेव मंडल के द्वारा कहा गया कि प्रखंड में कोरोना का टीका के लिए पूर्व में जो जन जागरूकता कार्यक्रम होता था उससे लोग ज्यादा प्रभावित नहीं होते थे इसलिए टीकाकरण में ज्यादा व्यक्ति टीका नहीं लगवाना चाहते थे जब जगदीशपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा ग्रामीण चिकित्सकों को एक दिवसीय कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए उन्मुखीकरण किया गया तो प्रत्येक पंचायत में कोविड-19 वैक्सीन लेने के लिए लोगों का कतार लग गया यहां तक की बिना वैक्सीनेशन की कुछ लोग लौट गए क्योंकि ग्रामीण चिकित्सक का प्रभाव सभी गांव में लगभग है और ग्रामीण चिकित्सक का बात ग्रामीणजन जल्द नहीं उठाते हैं इसलिए लोगों में कोरोना का टीका लेने के लिए केंद्र पर काफी भीड़ उमर पड़ीं इसका श्रेय ग्रामीण चिकित्सकों को मिलना चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button