भागलपुर

वैश्विक कोरोना महामारी का पालन कराने पहुंची महिला पुलिस अफसर से, घंटों हुई बहस

  • अमरजीत सिंह संवाददाता ,भागलपुर

भागलपुर के जाने माने सैंडिस कंपाउंड मैदान मैं शेरनी दल के महिला पुलिसकर्मी के साथ पेशे से कोर्ट के पेशकार और महिला पुलिस में घंटों बहस होती रही बात सिर्फ इतना था की करोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन पार्क को प्रतिदिन 12:00 बजे तक खोलने का आदेश दिया है उसको सख्ती से पालन कराने के लिए महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी निभा रहे थे लेकिन कोर्ट से छुट्टी कर आए पेशकार सैंडिस कंपाउंड में नियमों का उल्लंघन करते हुए घूम रहे थे जब महिला पुलिसकर्मी के द्वारा उसे पार्क से जाने की बात कही तो उन्होंने सिर चढ़कर बोलने लगा , महिला पुलिसकर्मी को इतना कह डाला कि शहर में हो रहे क्राइम को तो रोक नहीं सकते हैं और यहां सख्ती दिखाने आए हैं क्या लगता है कि मैं वर्दीधारी पुलिसवाला का बात मान लू , सिर चढ़कर बोल देख महिला पुलिसकर्मी ने तुरंत फोन एएसपी पूरन झा को घुमा दिया मामला बिगड़ते देख एसपी पूरन झा ने तिलकामांझी पुलिस को वहां पर मोर्चा संभाले भेज दिया , आनन-फानन में तिलकामांझी पुलिस सैंडिस कंपाउंड पहुंचकर एक महिला पेशकार दो पुरुष पेशकार को हिरासत में लेकर तिलकामांझी थाना ले आया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button