भागलपुर

राजद के प्रदेश महासचिव ने प्रमंडलीय अयुक्त को अस्पताल के अवस्था के बारे मे अवगत कराए।।

भागलपुर ः राजद के प्रदेश महासचिव चक्रपाणि हिमांशु ने प्रमंडलीय आयुक्त को अस्पताल के अवस्था के बारे मे अवगत कराते हुए कहा कि भागलपुर
जवाहरलाल मेडिकल अस्पताल मायागंज भागलपुर में काफी अनियमितता हो रही हैं जो कोरोनावायरस से पीड़ित मरीज एवं अन्य बीमारी से ग्रसित मरीज हैं उन्हें कोरोना वार्ड के मरीज के साथ रखा जा रहा है मायागंज अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अस्पताल नहीं आते हैं कुछ आते हैं भी तो मरीजों को नहीं देखते हैं अस्पताल जूनियर डॉक्टर नर्स पर चल रहा है जूनियर डॉक्टर नर्स दिन भर में एक बार मरीज के पास आते हैं और 3 फीट की दूरी से मरीज को देखकर दवाई लिख रहे हैं और इलाज कर रहे हैं जिन डॉक्टर का सलाह के लिए नंबर सार्वजनिक किया गया वह सभी नंबर फोन नहीं उठा रहे हैं स्विच ऑफ है या डॉक्टर या अन्य व्यक्ति उठाकर बहाना बना रहे हैं सलाह नहीं दे रहे हैं जिसके कारण प्रत्येक दिन अधिक मौत हो रही है वरीय चिकित्सक अस्पताल नहीं जाते हैं और प्राइवेट क्लीनिक चला कर मोटी रकम कमा रहे हैं उसका प्राइवेट क्लीनिक अविलंब सील किया जाए निजी अस्पताल में कोरोना मरीज या अन्य बीमारी से ग्रसित जिनको ऑक्सीजन की जरूरत है उससे 20 से 25 हजार रुपये प्रत्येक दिन के हिसाब से ले रहे हैं जिससे मरीज के परिजनों के बीच काफी आक्रोश व्याप्त है जवाहरलाल मेडिकल अस्पताल अधीक्षक मोबाइल नहीं उठा रहे हैं अधीक्षक अस्पताल का जनरेटर सफाई खाना सुरक्षा प्राइवेट आदमी को दिए हैं जबकि नियम है प्रत्येक साल टेंडर होना है लेकिन अधीक्षक को मोटी रकम देकर 3 साल से एक ही व्यक्ति को दिया जा रहा है जिससे भोजन सफाई एवं अन्य सुविधा नदारद है जो कि एक बहुत बड़ा घोटाला का रूप ले रखा है इसकी अभिलंब जांच किया जाए अतः श्रीमान से निवेदन है कि इस विपदा के समय अस्पताल का सप्ताह में 3 दिन औचक निरीक्षण कर मरीज एवं उनके परिजनों से जानकारी लें तो पता चल जाएगा कि अस्पताल भगवान रूपी डॉक्टर मरीजों के साथ क्या कर रहे हैं कितनी मानवता शर्मसार हो रही है इसकी सच्चाई आपके आंखों के सामने दिखाई पड़ेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button