बिहार

सब्जी दुकानदार ने बीच सड़क पर फेंक दी सब्जियां, सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी ।। inquilabIndia

कोरोना को लेकर राज्य सरकार की तरफ से सभी दुकानों को शाम छह बजे तक बंद करने का आदेश है, ताकि महामारी के प्रसार को कम किया जा सके। लेकिन सरकार का यह आदेश दुकानदारों के लिए भारी पड़ने लगा है। सरकार के आदेश को लेकर अब लोग अपना गुस्सा भी जाहिर करने लगे हैं। हाल में ही नगर निगम घोषित हुए सासाराम में एक सब्जी विक्रेता ने सरकार के इस आदेश का विरोध करते हुए अपने दुकान की सारी सब्जियां अधिकारियों के गाड़ी के सामने फेंक दी। और पुलिस के सामने ही जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

दुकानदार का कहना था कि वे लोग शाम में पांच बजे सब्जी की दुकान लगाते हैं ऐसे में छह बजे बंद कर देंगे तो खाने के लिए कहां से आएगा। उसने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण देते हैं। वे लोग पांच बजे ही दुकान लगाते हैं ऐसे में छह बजे बंद करेंगे तो खाए बिना ही मर जाएंगे।सब्जी दुकानदार के इस गुस्से को देख कर अधिकारी ही सहम गए और वहां से निकलना ही मुनासिब समझा। लेकिन दुर्भाग्य की गुस्से में जिस गरीब सब्जी दुकानदार ने अपने सब्जियों को सड़क पर फेंक दिया, उसी सब्जी पर अपनी सरकारी गाड़ी चढाते हुए साहब निकल गए।

गौरतलब हो कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने कई नियम बनाए हैं। राज्य में कर्फ्यू तक लग गया है। ऐसे में कोरोना को अगर खत्म करना है तो सावधानी काफी जरूरी है। गैरजरूरी दुकानों को समय पर बंद करने के लिए सख्त चेतावनी दी जा रही है। ऐसे में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button