भागलपुर

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र में जमकर हुई गोलीबारी

भागलपुर में दो पक्षों के विवाद के बाद गोलीबारी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू करती है। कुछ संदिग्ध लड़कों को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा।

मामला जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज स्थित उच्च विद्यालय के पास का है। जहां पर शनिवार को लड़कों के ग्रुप ने फायरिंग की। लोगों ने फायरिंग की आवाज सुन पुलिस को बताया था। जिसके बाद गश्ती पदाधिकारी देव कुमार सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस सीसीटीवी सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button