भागलपुर

सुलतानगंज चौक बजार का नाले का मरम्मत विधायक के अनुसंसा पर जल्द।।।

सुल्तानगंज चौक स्थित नाले का पाट के मरम्मत के संबंध में कार्यपालक अभियंता nh 80एवं सहायक अभियंताnh 80 से माननीय विधायक प्रोफ़ेसर ललित कुमार मंडल ने बातचीत कर बताया कि कई दिनों से चौक पर का पाट कई दिनों से जर्जर अवस्था में है जिसके कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है जिसको यथाशीघ्र पाट को बदलकर नया पाट लगाया जाए ।
इस पर कार्यपालक अभियंता ने कहा कि एक पाट बनकर तैयार है जिसे यथाशीघ्र तत्काल लगवा दिया जाएगा लेकिन बाद में स्थाई रूप से पूरे नाले को ढलाई करके दक्कन लगवा दिया जाएगा ।
ऐसे ही संबंध में जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष एवं नगर संगठन प्रभारी प्रोफ़ेसर संजय कुमार मंडल भी कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता के साथ में लगातार संपर्क बनाए हुए हैं कि यथाशीघ्र उक्त समस्याओं का समाधान करवा दिया जाए । इस संबंध में उक्त दोनों पदाधिकारियों से कई बार वार्तालाप भी हुई है और इनके व्हाट्सएप पर उक्त समस्याओं का छायाचित्र ही भेजा जा चुका है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button