भागलपुर

बिहपुर व नारायणपुर में आज RJD की अहम बैठक, प्रखंड स्तरीय चुनाव की तैयारी होगी तेज

बिहपुर – राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर एवं नारायणपुर प्रखंडों में आज महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 2025-2028 के प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव की तैयारी के तहत की जा रही है।

राजद के नवगछिया जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह बैठक आयोजित हो रही है। बिहपुर प्रखंड में यह बैठक प्रातः 10 बजे खादी भंडार में होगी, वहीं नारायणपुर प्रखंड की बैठक बाबा दुर्गा स्थान, आशाटोला में निर्धारित समय पर संपन्न होगी।

img 20250522 wa00106777155085350853240

सतीश कुमार ने कहा कि इन बैठकों में राजद के सभी वरिष्ठ नेता, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन के आगामी प्रखंड स्तरीय चुनाव की प्रक्रिया, रणनीति और उम्मीदवार चयन को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बैठक में शामिल होकर पार्टी की रणनीति को मजबूती दें और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाएं।

राजद की इस पहल को 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में भी देखा जा रहा है, जहां संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button