भागलपुर

111वां अखिल भारतीय संतमत सत्संग के सफल आयोजन पर सहयोगी संस्थाओं एवं मीडिया कर्मी को किया गया सम्मानित।

111वां अखिल भारतीय संतमत सत्संग के सफल आयोजन पर सहयोगी संस्थाओं एवं मीडिया कर्मी को किया गया सम्मानित।

नवगछिया। अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 111वां वार्षिक महाधिवेशन के सफल आयोजन पर नवगछिया संतमत सत्संग मंदिर में एक सम्मान समारोह आयोजित कर सभी संस्थाओं को अंगवस्त्र और महर्षि हरिनंदन परमहंसजी महाराज के द्वारा विमोचित पुस्तक ‘महर्षि मेंही के सत्संग प्रवचन’ देकर सम्मानित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, सभी मीडिया कर्मी, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व एनसीसी आदी शामिल थे। वही अध्यक्ष संतोष कुमार कनोडिया ने इस सम्मान समारोह में सभी दलों का सम्मान करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह इतना बड़ा आयोजन सफल हुआ है। इस सम्मान समारोह में संतमत सत्संग मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी फुलबाबा, अध्यक्ष संतोष कुमार कानोडिया, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जायसवाल, वीरेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, जदयू के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, स्वामी वीरेंद्र बाबा, नंदलाल यादव, राजू केडिया, मोती यादव, गोपी यादव, अजय यादव, डॉ दीपक कुमार साह, शशिधर कुमार इत्यादि मौके पर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button