भागलपुर

पटना गांधी मैदान में 11 अप्रैल को ‘बिहार बदलाव रैली’ बिहपुर विस से 1200 कार्यकर्ता होंगे शामिल

पटना: बिहार में व्यवस्था परिवर्तन, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अपराध के खिलाफ जन सुराज पार्टी द्वारा आगामी 11 अप्रैल को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विशाल ‘बिहार बदलाव रैली’ आयोजित की जा रही है। इस रैली में भाग लेने के लिए बिहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर, खरीक और नारायणपुर प्रखंडों से करीब 1200 पार्टी कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे।

20250408 1611566065150916943030817

इस संबंध में मंगलवार को बिहपुर प्रखंड के अमरपुर में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजीव सनगही, नवगछिया संगठन जिलाध्यक्ष राजीव उर्फ नूनू चौधरी, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष सत्यम कुमार, खरीक के अनंत यादव और बिहपुर प्रखंड प्रवक्ता विजेंद्र चौधरी मौजूद रहे। नेताओं ने बताया कि यह रैली पार्टी सुप्रीमो प्रशांत किशोर के आह्वान पर हो रही है।

रैली के उद्देश्य और मुद्दे

प्रवक्ता विजेंद्र चौधरी ने बताया कि यह रैली राज्य की वर्तमान व्यवस्था के खिलाफ जनाक्रोश का प्रतीक होगी। रैली के माध्यम से पेपर लीक, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, बेरोजगारी, पलायन, बढ़ते अपराध, राजनीतिक परिवारवाद, जातिवाद, लचर स्वास्थ्य सेवा, भूमि सर्वे और स्मार्ट मीटर घोटाले, शराबबंदी के कारण उत्पन्न समस्याओं और अफसरशाही जैसे मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

प्रस्थान कार्यक्रम और नेतृत्व

बिहपुर विस क्षेत्र से 11 अप्रैल की सुबह पांच बजे तीन अलग-अलग स्थानों — बभनगमा (बिहपुर), जेपी कॉलेज मैदान (नारायणपुर) और रामगढ़ चौक (खरीक) से वाहन काफिले के माध्यम से कार्यकर्ता रवाना होंगे। रैली में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, युवा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा समेत अन्य वरीय पार्टी नेता उपस्थित रहेंगे।

नेताओं ने दावा किया कि जन सुराज को जनता का निरंतर अपार समर्थन मिल रहा है और यह रैली सत्ता परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button