खगड़िया

आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में 4 लोग घायल, एक की स्थिति गंभीर ।।

आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में 4 लोग घायल, एक की स्थिति गंभीर ।।

परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रहीमपुर गांव में बुधवार दोपहर बाद दो पक्षों के बीच हुए जमकर मारपीट में 4 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हैं। जिसमें 1 लोगों की गंभीर स्थिति होने को लेकर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार रहीमपुर गांव निवासी रामस्वरूप शर्मा की पत्नी चांदनी देवी ने परबत्ता थाने में लिखित आवेदन देकर बताई की बुधवार को दोपहर बाद तकरीबन 2 बजे के आसपास उनके पड़ोसी कैलाश शर्मा समेत कूल 6 लोगों ने घर में घुसकर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर भद्दी – भद्दी गाली गलौज देने लगा । जिसके पश्चात मना करने पर आरोपियों द्वारा गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की गई। जहां आवेदक चांदनी देवी द्वारा हल्ला गुल्ला करने पर, उनके पति एवं बेटा को भी बुरी तरह से पूर्व मुखिया कैलाश शर्मा समेत अन्य लोगों ने मिलकर लोहे के हथियार व लाठी – डंडे से जानलेवा प्रहार किया। जिससे वह घायल हो गया। इसके साथ ही साथ बीच बचाव करने में उनके दोनों बेटा को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। अंततः उक्त लिखित आरोपियों ने महिला के गले से कीमती आभूषण भी छीन लिया। अंततः परबत्ता थाना में शिकायत करने को लेकर भी जान से मारने की बातें बताते हुए कहा कि यदि पुलिस से शिकायत करोगे तो सभी को जान से मार देंगे।

IMG 20230104 WA0013 1

वहीं घटनाक्रम के पश्चात आनन फानन में परिजनों के सहयोग से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता लाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक ने खबर संकलन तक प्राथमिक उपचार करते नजर आए। जबकि एक व्यक्ति रामस्वरूप शर्मा की ज्यादा चोटिल होने के कारण सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया।

वहीं इस घटनाक्रम को लेकर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि घायल परिजनों द्वारा लिखित शिकायत मिल गई है। जिसको स्विकृत कर विभिन्न बिंदुओं पर पुछताछ की जा रही हैं। अंततः दोषी पाए जाने के उपरांत आरोपियों पर मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button