खगड़िया

अग्निकांड में हजारों रुपए की कीमती सामान समेत एक घर जलकर राख ।।

अग्निकांड में हजारों रुपए की कीमती सामान समेत एक घर जलकर राख ।।

परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कज्जलवन गांव में बुधवार सुबह अग्निकांड मामले पर एक घर जलने की सूचना प्राप्त हैं। जिसमें कज्जलवन गांव निवासी शंभू दास ने परबत्ता अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मुआवजे की मांग किया है और उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह तकरीबन 4 बजे अचानक आग लगने से मेरा घर जलकर राख हो गई। जिस में रखे हजारों रुपए की कीमती सामान भी जल गई। इसके पश्चात हल्ला गुल्ला करने पर ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने में कामयाब रहे। इसके उपरांत परबत्ता अंचलाधिकारी चंदन कुमार ने आवेदन प्राप्त घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की और अग्निकांड में शामिल पीड़ितों को बिहार सरकार के द्वारा मिलने वाली उचित मुआवजा भी उपलब्ध कराने की आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button