भागलपुर

सुलतानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत के मुखिया अनिता देवी को मुखिया, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी सहित नेताओं ने उनके पार्थीक शरीर पर श्रद्धांजलि दिए ।। Inquilabindia

सुलतानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत के मुखिया अनिता देवी को मुखिया, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी सहित नेताओं ने उनके पार्थीक शरीर पर श्रद्धांजलि दिए।

भागलपुर सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत कुमैठा पंचायत के महादलित महिला मुखिया अनीता देवी का अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या गला दबाकर जो करने पर राजद के प्रदेश महासचिव चक्रपाणि हिमांशु ने. घोर निंदा करते हुए कहा कि उनके परिवारों के प्रति घौर संवेदना व्यक्त करते हैं।साथ ही डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने उनके घर कुमैठा जाकर शोक व्यक्त की ।

और वहां के लोगों के बीच जो आक्रोश व्याप्त था उनको देखते हुए जिला प्रशासन से अविलंब राष्ट्रीय जनता दल मांग करती है कि अपराधी को अविलंब कड़ी से कड़ी सजा दी जाए एवं मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपया मुआवजा एवं उनके परिवारों की सुरक्षा एवं परिवार के 1 सदस्यों को सरकारी नौकरी माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार श्री नीतीश कुमार जी से मांग किए।

और बिहार में लगातार त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों की हत्या काफी अधिक हो रही है सरकार सुशासन की बात कर रही है ।लेकिन इनके राज में अपराधी का मनोबल काफी अधिक बड़ा है। पुलिस अपराधी के सामने नतमस्तक है अपराधी मोटी रकम देकर हत्या अपहरण लूट डकैती जैसी वारदात को पैसा के बल पर दोषमुक्त हो रहे हैं ।

उनके पार्थिव शरीर के साथ गांव का भ्रमण करते हुए पार्थिव शरीर को प्रखंड मुख्यालय सुल्तानगंज लाया गया ।जहां प्रखंड में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किए।इस दौरान शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक डॉ.प्रो.ललित नारायण मंडल,विडिओ मनोज कुमार मुर्मु,सीओ शंभुशरण राय, जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह,जिला परिषद सदस्य आशा जसवाल, अरुण दास,विनोद जयसवाल ,हर्षवर्धन कुमार सुमन, कुमार सुमन, प्रीतम ठाकुर ,,मुखिया अमित कुमार,अशौक यादव,संजीव कुमार,भरत यादव, , रजनीदेवी,सहित इत्यादि मुखिया सहित तमाम जन प्रतिनिधि एंव सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button