अपराधबिहार

नवगछिया में युवक का कथित अपहरण: पत्नी पर शक, प्रेमी संग साजिश का आरोप; पुलिस CCTV और CDR खंगालने में जुटी

नवगछिया: नवगछिया रेलवे स्टेशन से सटे नया टोला डोमासी के पास खरीक बाजार निवासी उमेश शर्मा के कथित अपहरण का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने उमेश की पत्नी अनीता देवी और उसके कथित प्रेमी पर साजिश रचकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम उमेश शर्मा अपनी पत्नी और बेटे के साथ नवगछिया बाजार आया था। बाजार से लौटने के दौरान नया टोला डोमासी के पास पत्नी और बेटा आगे निकल गए, जबकि उमेश पीछे रह गया। इसी दौरान संदिग्ध लोगों द्वारा उसे जबरन ले जाने की बात सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि उमेश की हत्या कर शव को कहीं फेंक दिया गया है, हालांकि पुलिस को अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद पुलिस ने पसराहा से कुर्सेला के बीच कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। पूरे मामले की निगरानी पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा स्वयं कर रहे हैं।
पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं उमेश की पत्नी अनीता देवी से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि अनीता देवी ने पसराहा निवासी पंकज शर्मा और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर इस घटना की साजिश रची।
नगर थाना पुलिस CCTV फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। देर रात तक उमेश शर्मा का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
नगर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Sujeet Singh

सुजीत कुमार बिहार के भागलपुर जिले के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 8 वर्षों का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में विशेष रूप से क्राइम और राजनीति (पॉलिटिक्स) बीट पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, निष्पक्ष और जमीनी मुद्दों पर आधारित मानी जाती है।सुजीत कुमार ने स्नातक (बी.ए.) की शिक्षा प्राप्त की है। अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं, अपराध संबंधी मामलों और राजनीतिक गतिविधियों की प्रभावी कवरेज कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button