बिहार

Nisha Upadhyay Kanwar Yatra: भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने उठाई कांवड़, पैदल देवघर रवाना

भागलपुर। सावन की भक्ति में भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय भी रंग गई हैं। मंगलवार को उन्होंने सुल्तानगंज स्थित पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद कांधे पर कांवड़ लेकर बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करने के लिए पैदल देवघर की यात्रा पर रवाना हुईं।

img 20260811 wa00148912135504879307670

निशा उपाध्याय कच्ची कांवरिया पथ के रास्ते भगवान भोलेनाथ की भक्ति में झूमते-गाते आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण और अपने परिवार में सुख-शांति की कामना को लेकर वह बाबा बैद्यनाथ की कांवड़ यात्रा कर रही हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान कच्ची कांवरिया पथ पर बातचीत करते हुए निशा उपाध्याय ने भगवान भोलेनाथ का भक्ति गीत भी गुनगुनाया। उनके गीत से कांवरिया पथ पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया। सावन के दौरान उनकी यह कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button