बिहार

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में हादसा, कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना

लखीसराय: जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर से सोमवार सुबह एक दुखद खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर में हुए हादसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं की मौत की भी खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे में चार से पांच श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुटी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी मिल रही है।

अशोकधाम मंदिर भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है और यहां सावन समेत विशेष अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हादसे की खबर के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल है।

घटना की पूरी जानकारी और हताहतों की वास्तविक संख्या प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button