भागलपुर
नवगछिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, चार थानाध्यक्ष बदले

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया में दो वर्ष की सेवावधि पूरी कर चुके चार पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी जिलादेश के अनुसार आदर्श थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक रविशंकर सिंह को गोपालपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं अभियोजन शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार राय को आदर्श थाना नवगछिया का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। गोपालपुर थाना के वर्तमान थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मिथलेश कुमार चौधरी का तबादला खरीक थानाध्यक्ष के पद पर किया गया है।
खरीक थाना के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक नरेश कुमार को अभियोजन शाखा का प्रभारी बनाया गया है।
नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब अपने-अपने नए पदस्थापन वाले थाना अथवा प्रतिष्ठान में योगदान देने का निर्देश दिया है।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को नियमित प्रशासनिक स्थानांतरण के तौर पर देखा जा रहा है।



