भागलपुर

राघोपुर में भीषण कटाव, रातभर मौके पर डटे रहे सांसद अजय मंडल

भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के राघोपुर में गंगा नदी के तेज कटाव से उत्पन्न गंभीर स्थिति के बीच सांसद अजय कुमार मंडल लगातार मौके पर मौजूद रहकर बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। कटाव की सूचना मिलने के बाद सांसद परसों दिन में घटनास्थल पर पहुंचे थे। इसके बाद लगातार दो रातों तक आधी रात के बाद तक वे मौके पर मौजूद रहे और अधिकारियों के साथ कटाव की स्थिति तथा बचाव कार्यों का जायजा लिया।

तेज कटाव के कारण कई घरों और कृषि योग्य जमीनों को नुकसान पहुंचा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को कटाव निरोधी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि बालू से भरे बोरे, जियो बैग और मेगा बैग डालने का काम 24 घंटे लगातार जारी रखा जाए, ताकि कटाव पर जल्द काबू पाया जा सके और आसपास के इलाकों को और नुकसान से बचाया जा सके।

सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और उन्हें आवश्यक राहत उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने तक वे स्वयं मौके पर रहकर बचाव कार्यों की निगरानी करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button