भागलपुर

कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान मरगंग में डूबी 10 वर्षीय बच्ची, मौत से गांव में मातम

पीरपैंती। भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर-मोहनपुर स्थित मरगंग में कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान नहाने गई 10 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि पूजा करीब 10 बच्चों के साथ मरगंग में नहाने गई थी। इसी दौरान वह पानी की तेज धार की चपेट में आकर गहरे पानी में चली गई और डूब गई। बच्ची को डूबता देख साथ गए अन्य बच्चों ने गांव की ओर दौड़कर शोर मचाया।

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पूजा के शव को पानी से बाहर निकाला।

घटना की सूचना स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कुंदन यादव ने अंचलाधिकारी और पीरपैंती थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बीडीओ अभिमन्यु कुमार और थाना प्रभारी पंकज राउत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, पूजा स्थानीय विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता विकास मंडल मजदूरी करते हैं और वर्तमान में बेंगलुरु में हैं। पूजा चार बहनों और एक भाई में शामिल थी।

घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, कर्मा-धर्मा पर्व की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button