भागलपुर

भागलपुर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 6.85 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

22 नवंबर से 26 नवंबर तक चलेगा अभियान, छूटे बच्चों को 28 नवंबर को दी जाएगी खुराक

भागलपुर। जिले में नवंबर 2026 पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को सदर अस्पताल के आपातकालीन परिसर में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. दीनानाथ ने नवजात बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया।

अभियान के तहत जिले में 6,85,603 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 6,63,470 घरों को लक्षित किया गया है। अभियान 22 से 26 नवंबर तक चलेगा, जबकि 28 नवंबर को बी-टीम के माध्यम से छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।

अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 1,488 घर-घर टीमें, 315 ट्रांजिट टीमें, 86 मोबाइल टीमें और 23 वन-मैन टीमें तैनात की गई हैं। निगरानी के लिए 608 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वैक्सीन की उपलब्धता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए 106 सब-डिपो, 106 सब-डिपो होल्डर तथा 37 कोल्ड चेन हैंडलर की व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. फारूक अली, डॉ. राजू कुमार, डॉ. अमर राज, आनंद कश्यप, गोपाल शंकर चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

प्रभारी सिविल सर्जन ने अभिभावकों से अपील की कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को खुराक देना जरूरी है और अभियान की सफलता में जनसहभागिता अहम भूमिका निभाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button