भागलपुर

घर बंद कर बाहर जा रहे हैं तो थाने को दें सूचना, बंद मकानों की सुरक्षा करेगी नवगछिया पुलिस

चोरी और गृहभेदन की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नवगछिया पुलिस की पहल, विशेष गश्ती के दौरान बंद घरों पर रहेगी नजर



नवगछिया। यदि आप किसी कारणवश कुछ दिनों के लिए घर बंद कर बाहर जा रहे हैं, तो इसकी सूचना नजदीकी थाना को जरूर दें। बंद मकानों की सुरक्षा और चोरी एवं गृहभेदन जैसी घटनाओं की रोकथाम को लेकर नवगछिया पुलिस ने आम नागरिकों से यह अपील की है।

पुलिस के अनुसार, घर बंद रहने की जानकारी स्थानीय थाना को मिलने पर विशेष गश्ती के दौरान ऐसे आवासों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस गश्ती दल बंद मकानों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहेगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ghar1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button