भागलपुर
ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

बिहपुर रेल ढाला के पास गुरुवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव दो टुकड़ों में कट गया था। मौके पर सैकड़ों लोग पहुंचे, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई।
इससे प्रतीत होता है कि मृतक प्रखंड का निवासी नहीं है। इधर, पुलिस ने शव को रेल ट्रैक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।



