भागलपुर

सुलतानगंज के शाही मस्जिदों मे रमजान के अंतिम जुमा को मुसलमान भाईयों ने देश मे सुख शांति सहित विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला लगने कि दुआएं मांगे।

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के विभिन्न जगहों मे शुक्रवार के दिन रमजान के अंतिम जुमा को मुसलमान भाईयों ने नवाज अदा किये।इस दौरान मुसलमान भाईयों ने बताया कि रमजान के अंतिम जुमा को हर्षोल्लास के साथ मस्जिदों मे नवाज किये।दो साल से कोरोना महामारी होने के कारण अपने अपने घरो में नवाज किये जा रहे थे।इस बार रमजान के अंतिम जुमला को शाही मस्जिदों सहित प्रखंड के तमाम मस्जिदों मे नवाज अदा करने का मौके मिला हैं।

img 20220430 wa0001353665649356889163

इस बार भारत देश मे सुख शांति हो सुलतानगंज के अजगैविनाथ धाम मे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला लगे इसके लिए अल्लाह से दुआएं मांगे गए।श्रावणी मेला नहीं लगने से हम सबो का दयनीय स्थिति हो गई हैं।इस लिए अल्लाह से खासकर हिन्दू मुस्लिम भाईयों का रोजगार अच्छे से चले सब भाई मिलकर आपस मे सुख शांति रहे इसके लिए अल्लाह से दुआएं मांगे गए।इस दौरान तमाम मुसलमान भाई मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button