भागलपुर

लोहिया स्वच्छता अभियान के लिए द्वितीय चरण का बिहपुर में दिया गया प्रशिक्षण ।। Inquilabindia

बिहपुर: शुक्रवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के लिए द्वितीय चरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण बिहपुर प्रखंड के ट्रायसम भवन में दिया गया।जिसमें ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित किया गया।जिसमें चयनित पंचायत बिहपुर-जमालपुर व बिहपुर दक्षिण के प्रतिनिधि व वार्डस्तरीय स्वच्छताकर्मी को प्रशिक्षण दिया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ सतीश कुमार की अध्यक्षता में जिला से नामित मास्टर ट्रेनर सत्यप्रकाश सिंह के द्वारा ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए विस्तृत जानकारी दी गई।

इस मौके पर प्रखंड समन्वयक प्रेमराज के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक घर से कचड़ा का उठाव किया जाएगा।जिसके लिए प्रत्येक घर में दो डस्टबिन का वितरण भी किया जाएगा।इस व्यवस्था संचालन से पंचायत को ओडीएफ से ओडीएफ प्लस संकल्प की ओर आगे बढ़ेगें।इस प्रशिक्षण में बिहपुर दक्षिण पंचायत/सोनवर्षा से शिवशंकर चौधरी,विकेश कुमार समेत अन्य कई वार्ड सदस्य व स्वच्छताग्राही आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button