खगड़ियाबिहार

आंधी में क्षतिग्रस्त किसानों के फसलों का मुआयना करने पहुंचे पदाधिकारी

श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से

पिछले दिनों खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड में प्रखंड के अलग-अलग जगहों पर तेज आंधी-तूफान एवं बारिश से किसानों के फसल क्षति का निरीक्षण करने कुल्हड़िया पंचायत के राजस्व ग्राम कुल्हड़िया, लगार सहित कई जगहों पर पहुँचे प्रखंड कृषि पदाधिकारी बुद्धन महतों, कृषि समन्वयक मनोज कुमार, सलाहकार बैकुंठ कुमार सिंह एवं जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव। जहां किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त की अपनी आंखों से देख दुख जताया और फसल क्षतिग्रस्त से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की आश्वासन दिया।

IMG 20220507 WA0002
IMG 20220309 WA0010 4

वहीं मौजूद प्रखंड कृषि पदाधिकारी बुद्धन महतो ने बताया कि किसानों के हुए फसल क्षिति का आकलन किया जा रहा हैं। आकलन के बाद जल्द किसानों को मुवावजा दिया जाएगा। वहीं जिप सदस्य जयप्रकाश यादव ने कृषि पदाधिकारी से मांग किया कि पूरे प्रखंड में हुए फसल क्षति का आकलन कर सभी किसानों को जल्द से जल्द मुवावजा दिया जाय। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सौरव कुमार, किसान राजा अली, इंद्रदेव तिवारी, बिषो साह, ठाकुर साह इत्यादि उपस्थित थे।

IMG 20220506 WA0009 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button