भागलपुर

बाथ गांव मे भागवत कथा को लेकर अजगैबीनाथ धाम से निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा।

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के नयागांव पंचायत के बाथ गांव मे भागवत कथा प्रवचन को लेकर अजगैबीनाथ. धाम के उत्तरवाहिनी गंगा से कलश शोभायात्रा निकाला गया।इस दौरान भागवत कथा के अध्यक्ष पवन पांडे ने बताया 17 मई से लेकर 24 मई तक बाथ गांव के शिवेश्वर मंदिर के प्रागण मे भागवत कथा का आयोजन होना है ।इस भागवत कथा मे वृदांवन से आये कथा वाचिका किंकरी किशोरी जी के द्वारा प्रवचन किये जाएगे।

इसको लेकर अजगैबीनाथ धाम से बाथ गांव तक कलश शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें हजारों कि संख्या गांव महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर पैदल यात्रा किये।इस कलश शोभायात्रा मे ढोल बाजा गाजा एंव 50 से भी अधिक संख्या मे घोडा के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई।इस दौरान गांव के भागवत कथा के सदस्य मुकेश पासवान, श्रीतम तीवारी, लखन पांडे, निशिकांत पांडे, गुंजन कुमार,राजीव कुमार,गोपाल पासवान,रंजीत यादव सहित इत्यादि ग्रामीण महिला मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button