भागलपुर

सुलतानगंज थाने मे तीन बार महादलित परिवार की महिला ने दिया आवेदन कोई कार्यवाही नहीं होने पर दबंगों ने महादलित परिवार कि महिला को किया बेघर थाना का लगा रहे चक्कर।

भागलपुर सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र के नरायणपुर गांव के महादलित परिवार को पिलदौरी गांव के दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर घर से बेघर करने पर एंव जमीन पर अबैध महुआ शराब बनाने पर थाना मे आवेदन देने.पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर थाना का लगा रहे हैं चक्कर।।वहीं महादलित परिवार कि महिला सुदामा देवी ने बताया कि सरकार के द्वारा भुमिहिन परिवार को जमीन दिया गया हैं।मै हमारे पति रेफरल अस्पताल मे सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हु। सरकार के द्वारा दिये जमीन पर घर बना रहे थे।तभी पिलदौरी गांव के दबंग सुरज विंद पिता अमृत विंद ,दुसरा बहादुर विंद पिता विशुनदेव विंद के द्वारा अबैध महुआ शराब बनाया जा रहा हैं। इसकी सुचना ग्रामीणों से मिलने पर देखा सही बात हैं।पुर्व मे भी मकान बनाने के दौरान पिलदौरी के सुरज विंद ,बहादुर विंद के द्वारा मारपीट कर सादे कागजात में बाईजबरन हस्ताक्षर करा कर पांच हजार रुपये सुद प्रति माह मांगे गये थे।सुलतानगंज थाना,एसएसटी थाना भागलपुर में लिखित आवेदन देने पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर अब हमारे जमीन पर पिलदौरी गांव के दबंग सुरज विंद,बहादुर विंद ने बाईजबरन अबैध महुआ शराब बनाने लगा है।इसको लेकर थाना मे भी आवेदन दिये हैं।पुर्व कि घटना मे थाना के द्वारा एएसआई कमल गये थे।हमारे विरोधी से पुलिस कर्मी पैसा का लेनदेन करते हुए कोई कार्यवाही नहीं किये ।अब हमारे जमीन पर पिलदौरी गांव के दबंग सुरज विंद व बहादुर विंद अबैध महुआ शराब बनाने लगे हैं।और हमारे जमीन पर मुझे हथियार दिखाकर भगा दिये हैं।अब अपना जमीन छोडकर अपने रिलेशन मे रहकर जीवन यापन करते हैं। यह सभी मामला सुलतानगंज थाने में तीन बार आवेदन देने पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर थाना का प्रतिदिन चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे मे पुलिस प्रशासन के द्वारा महादलित परिवार को न्याय नहीं मिलता हैं।तो महादलित परिवार को कानून पर से विश्वास उठता दिखाई दे रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button