भागलपुर

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक स्वर्ण व्यवसायी के घर गोलीबारी ।

भागलपुर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नुरपुर राजपूत टोला में बैखौफ अपराधियों ने देर रात एक स्वर्ण व्यवसायी के घर पर गोलीबारी की घटना को अंज़ाम दिया है, उक्त गोलीबारी से स्वर्ण व्यवसायी कारु साह बाल बाल बच गये हैं, जबकि उक्त गोलीबारी से स्वर्ण व्यवसायी कारु साह को हल्की चिंगारी की छींटें लगी है, वहीं स्वर्ण व्यवसायी कारु साह ने बताया कि अपराधी मन्नु यादव उर्फ मनुआ ने पंद्रह दिन पहले तीन लाख रुपए रंगदारी की मांग की थी।

नही देने पर मन्नु यादव अपने चार साथियों के साथ देर रात घर पर आकर हत्या की नीयत से गोलीबारी की घटना को अंज़ाम दिया है,जिसका लिखित शिकायत मधुसूदनपुर थाना में दर्ज किया गया गया है, वहीं घटना को लेकर एएसपी सहित मधुसूदनपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है, जबकि एसएसपी‌ ने मामले को गंभीरता से नहीं लेने पर मधुसूदन पुर थाना प्रभारी पर कार्रवाई करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button