दरियापुर कठौन के 20 वर्षीय युवक फंटूस कुमार रजौन के चैनपुर से लापता ।

IMG 20220630 WA0067
[espro-slider id=5813]

भागलपुर जिला के सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर सैदपुर कठौन के आजो सिंह का छोटा पुत्र फंटूस कुमार सिंह उर्फ़ फुटुस जिसकी उम्र 20 वर्ष है वह लापता हो गया है ! फंटूस की माँ और भाभी ने बताया की वे अपना घर कठौन से रविवार को दोपहर के 01 बजे बिना किसी को बताये बांका जिला के रजौन थाना अंतर्गत चैनपुर गांव पहुंचा था ।

उस गांव में डोमन सिंह के यहां लापता फंटूस का मौसी का घर हैं और फंटूस के घर वाले को फोन कर बताया की फंटूस मेरे यहाँ आया हैं साथ ही फिर सोमवार को सुबह घर जाने की बात कह कर निकल गया ! लेकिन तीन दिन बीत गया फिर भी अभी तक घर वापस नहीं लौटा है। ऐसे में रजौन थाना में परिजनों ने लापता होने का प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया हैं ।पुलिस खोज बिन कर रही हैं !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *