सलारपुर गांव में एक युवक ने किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस ।। Inquilabindia

IMG 20220824 WA0059
[espro-slider id=5813]

श्रवण आकाश, खगड़िया

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सलारपुर गांव से एक बड़ी जानकारी मिल रही हैं, जिसमें एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जान गवा दी हैं। वहीं इस मामले को लेकर सलारपुर गांव निवासी सह जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव ने बताया कि सलारपुर गांव के उमेश सिंह के पुत्र मिथुन कुमार मंगलवार सुबह आत्महत्या कर लिया हैं। जहां इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच विभिन्न जानकारियां इकट्ठा कर मृत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम खातिर सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। लेकिन अब तक आत्महत्या का कारणों का सही पता नहीं चल पाया हैं। अंततः इनके पिता के द्वारा बताया जा रहा हैं कि उक्त मृत युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिसके कारण आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया। वहीं पुछताछ में परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि सुचना मिलते हीं पुलिस प्रशासन को भेजी गई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे जांच में जुटी हुई है। इधर पोस्टमार्टम के पश्चात मृत युवक का शव परिजनों को सौंप दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *