भागलपुर

दुर्गा पूजा और नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को तैयारी पूरी ।। Inquilabindia

  • पुलिस मुख्यालय के आदेश पर साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से नवगछिया एसपी ने दी जानकारी

नवगछिया। पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय की ओर से नई व्यवस्था के तहत आदेशित साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से शुक्रवार को नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को एक नियत समय पर नवगछिया पुलिस की ओर से जो भी उपलब्धियां, घटनाएं दुर्घटनाएं या जो भी गतिविधियां होगी उसको प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों को जानकारी देंगे। साथ ही प्रत्येक दिन प्रेस वाट्सप ग्रुप के माध्यम से डीएसपी हेडक्वार्टर द्वारा प्रेस नोट शेयर करेंगे। डीएसपी हेडक्वार्टर को इसका पदाधिकारी बनाया गया है। उनके ऑफिस को मीडिया सेक्टर बनाया गया है और पत्रकार वहां बैठ सकते है। एसपी के अनुपस्थिति में हेडक्वार्टर डीएसपी पत्रकारों को जानकारी देंगे।
एसपी ने पुलिस की उपलब्धि बताते हुए कहा कि विगत 29 सितंबर को 18 लीटर शराब औऱ दो लोगो की गिरफ्तारी हुई है। वही 8 वाहनों से कुल 55 सौ रूपीए जुर्माना किए है।

  • दुर्गा पूजा और नगर परिषद चुनाव को लेकर 12 सौ व्यक्तियों के विरुद्ध 107 धारा की कार्यवाई की गई है। वही दुर्गा पूजा को लेकर ज्वाइंट ऑर्डर जिसमे 69 स्थानों को चिन्हित करते हुए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और 550 बल की तैनाती की गई है। साथ ही 70 पदाधिकारी के अनुपात में दंडाधिकारी प्रतिनयुक्त रहेंगे। इसके अलावे सिनियर पदाधिकारी एसडीपीओ, हेडक्वार्टर डीएसपी, ओएसडी और दो इंस्पेक्टर भ्रमणशील रहेंगे। इनके अंदर अलग अलग चार पांच थाने रहेंगे। जिससे दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो।
    एसपी ने बताया कि नगर परिषद चुनाव को लेकर 11 व्यक्तियों के खिलाफ सीसीए 3 का प्रस्ताव समर्पित किया गया है। बताया कि सीसीए 12 के लिए कोई प्रस्ताव नही भेजा गया है। चुनाव के मद्देनजर जो अपराधी फरार हैं उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार लगन के साथ छापेंमारी मे जुटी है सफलता मिल भी रही है। अबैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ छापेंमारी के साथ ही गिरफ्तारी हो रही है। जमानत पर जेल से बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस पूरी तरह नजर बनाए हुए है। हड़कत पर सत्यापित होने या आशंका होने पर अविलंब गिरफ्तारी की जाती है। कई संदिग्धों पर कार्यवाई हुई। शोशल मीडिया पर पुलिस ध्यान रख रही है इसके लिए तकनीकी सेल और सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। एसपी शुशांत कुमार सरोज ने कहा, जो भी दुर्गा पूजा और चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न होने में खलल डालेगा या अशांति का प्रयास करेगा उसपर त्वरित कार्यवाई की जाएगी। बताया कि हाल ही में नवगछिया बाजार में कुछ व्यक्ति किसी खास प्रत्याशी के पक्ष में सर्वे का नाम देकर कानून के उल्लंघन करने की सूचना पर पुलिस द्वारा केस दर्ज कर कार्यवाई की गई है। वाहन जांच के लिए शहर के चार पांच स्थानों को जांच पॉइंट बनाया गया है। जहां लगातार वाहन जांच किए जा रहे हैं।
  • मार्च 22 से 15 सितंबर तक उपलब्धि में 321 कांडों में 19 सौ लीटर देशी और 4650 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। वही 5454 लीटर देशी विदेशी शराब की विनष्टीकरण किया गया। 42 भूमि और 44 वाहन पर राज्य सात की प्रक्रिया हुई। इसमे 50 वाहन जप्त किए गए। 6 माह में शराब मामले में 385 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है। जबकि मार्च से अबतक शराब मामले में 10 कांडो में 15 अभियुक्तो को सजा दिलाई और लाखों में जुर्माना किया गया। आर्म्स एक्ट मामले में 2 कांड में 2 अपराधी को सजा, एससी एसटी मामले में 3 कांड में 8 अभियुक्तो को सजा दिलाई गई। पोक्सो एक्ट में 5 कांडो में 6 को सजा दिलाई गई। जबकि विविध मामले के 29 कांडो में 60 अभियुक्तो को सजा दिलाई गई। वही गुंडा पंजी में 266 का नाम दर्ज किया गया। 47 लोगो के खिलाफ कुर्की साथ ही 4 वाहन चालक का अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्यवाई समेत अन्य कई बड़ी कार्यवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button