मनोरंजन

सात समंदर पार RRR का क्रेज, फिल्म के इस गाने पर जमकर नाचे लोग, वायरल हो गया VIDEO

साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजमौली (SS Rajamouli) की सुपरहिट फिल्म आर आर आर इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म की कैटगरी में शुमार है. फिल्म आर आर आर (RRR) ने भारत के साथ साथ सात समंदर पार विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है. रिलीज के 8 महीने बाद भी ये फिल्म विदेश में धूम मचा रही है. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर के एक सिनेमाघर में आर आर आर की स्क्रीनिंग के दौरान नाटू-नाटू गाने पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं.

विदेश में जारी है आर आर आर का जलवा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर मौजूद इस वीडियो पर में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग थिएटर में आर आर आर के नाटो-नाटो गानों पर स्क्रीन के सामने डांस कर रहे हैं. इतना ही नहीं वहां कई और लोग उनका साथ देने के लिए नाटू-नाटू सॉन्ग का सिग्नेंचर स्टेप करते दिख रहे हैं. वीडियो देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि आर आर आर के इस गाने का क्रेज इन दर्शकों को काफी चढ़ा है. इतना ही नहीं लॉस एंजेलिस के इस सिनेमाघर में मौजूद अन्य लोग इन चंद लोगों को नाचता हुए देख जमकर तालिया बजा रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये शानदार वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर रहा आर आर आर का राज

डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) कि आर आर आर मोटे बजट की फिल्म है. लेकिन ये फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरी है. साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पंसद किया है. यही कारण है जो आर आर आर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं. इतना ही नहीं अपने कमाल के प्रदर्शन के दम पर आर आर आर (RRR) ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button