भागलपुर

स्टूडेंट फॉर सेवा के तत्वाधान में मिट्टी के दीप का वितरण ।।

नवगछिया। स्टूडेंट फोर सेवा के तत्वाधान में नारायणपुर इकाई द्वारा स्वदेशी को अपनाते हुए मिट्टी के दीप का वितरण नगर स्थित नया टोला में वितरण किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज यादव ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी को अपनाते हुए मिट्टी से बने दिए का वितरण समाज में घर-घर जाकर कर रहे हैं और सभी से अधिक से अधिक मिट्टी के दीप दीपावली एवं छठ पर्व में उपयोग करने की अपील किया। विश्विद्यालय सेवा कार्य प्रमुख अनुज चौरसिया ने कहा कि लगातार अभाविप के द्वारा यह कार्य काफी सराहनीय है। एसफएस के नगर प्रमुख कृष्ण कुमार ने कहा अभाविप के द्वारा लगातार मिट्टी के दीप वितरण किया जाएगा। वही मौके पर अनुज चौरसिया, पंकज यादव, कृष्ण कुमार, प्रसन्नजीत, सौरव आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button