भागलपुर

दीपावली के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन ।।

नवगछिया। राजेंद्र कॉलोनी स्थित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर नवगछिया में दीपावली के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहली कक्षा से सप्तम कक्षा तक के सैकड़ों भैया/बहन शामिल हुए। विद्यार्थियों द्वारा तरह-तरह के आकर्षक रंगोली बनाई गई। रंगोली बनाने को लेकर बच्चों में काफी उत्साह था। एक दूसरे से बेहतर रंगोली बनाने की होड़ देखी गई। छात्र छात्राओं ने रंगों से कई तरह की बेहद आकर्षक आकृतियां बनाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल बाबु राय ने कहा कि आने वाले त्योहारों के मद्देनजर तथा बच्चों में सभी प्रकार की कलाओं का विकास हो इसके लिए विद्यालय में समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

विद्यार्थियों द्वारा कुल 18 ग्रुप में रंगोली बनाया गया था। छात्रों की ओर से बनाए गए रंगोली का आकलन कर प्रतियोगिता को संपन्न कराने में आचार्य चन्द्रकांत झा, शिवशंकर कुमार शर्मा, कौशल किशोर चौधरी, अंकित कुमार, अरूण कुमार सिंह, प्रिया कुमारी, स्मृति कुमारी, नितम कुमारी, संजना कुमारी आदि ने उपस्थिति दर्ज की। मूल्याकंन मे प्रथम स्थान सप्तम कक्षा की बहन अलका, तमन्ना एवं द्वितीय स्थान सप्तम के भैया प्रियांशु, पियूष, एवं तृतीय स्थान षष्ठ के भैया शुशांत, अभिनव ने प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button