भागलपुर

तिलकपुर गांव के दियरा क्षेत्र में मवेशी चराने के दौरान दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,एक युवक गंभीर रूप से घायल।

तिलकपुर गांव के दियरा क्षेत्र में मवेशी चराने के दौरान दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,एक युवक गंभीर रूप से घायल।

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव के दियरा क्षेत्र में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। घटना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर मारपीट किया है| मारपीट की घटना में एक युवक को दूसरे पक्ष के लोगों ने खंती से प्रहार कर घायल कर दिया है| घायल युवक की पहचान सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर यादव टोला निवासी बांटो यादव के पुत्र छविल कुमार के रूप में हुई है। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाॅ.ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया । घटना को लेकर घायल युवक के पिता बांटो यादव ने सुल्तानगंज थाने में आवेदन देते पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button