भागलपुर

भागलपुर जिले में पहली बार भगवान परशुराम की मूर्ति हुई स्थापित।

भागलपुर जिले में पहली बार भगवान परशुराम की मूर्ति हुई स्थापित।

बिहपुर। रविवार को प्रखंड के सोनवर्षा गांव स्थिति बड़ी भगवती स्थान चौक परिवर्तित नाम परशुराम चौक पर भगवान विष्णु से छठे अवतार भगवान परशुराम की प्रतिमा रुद्र सेना संगठन द्वारा स्थापित की गई। पुजारी गोपाल झा ने वैदिक विधि विधान से प्रतिमा की पूजा और प्राण प्रतिष्ठा की जहां आचार्य संगठन संस्थापक सौरभ कुमार चौधरी सावर्ण को बनाया गया था।

बाद इसके परशुराम जन्मोत्सव समारोह भी आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रुद्र सेना संगठन विश्वजीत कुमार ने और संचालन सचिव रुद्र सेना संगठन राजेश कुमार ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राम जानकी ठाकुरबाड़ी बिहपुर के महंत नवल किशोर दास, करनी सेना के प्रदेश नेतृत्व करता राधा कृष्ण सिंह,पूर्व जिप सदस्य राजीव रंजन उर्फ घंटू सिंह,बिहपुर थाना के थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह मौजूद थे समाज सेवी उत्तर कुमार किसी करण वश उपस्थिति नही हो सके।

सभी वक्ताओं ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अपना विचर व्यक्त किया। वही मौके पर रुद्र सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय दर्शन, जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विक्की मिश्रा,समाज सेवी अजय कुमार, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बमबम कुमार, पंसस प्रतिनिधि नुनु चौधरी, प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष प्रिंस वर्मा,महासचिव शुभम मिश्रा,संगठन मंत्री सूरज चौधरी,सह संगठन मंत्री सत्यम चौधरी, रोशन बाबा,मीडिया प्रभारी निशांत शांडिल्य , प्रखंड प्रभारी सुधांशु मिश्रा, सशक्त कार्यकर्त्ता इंद्रजित चौधरी, विभूति चौधरी, नीरज कुमार, प्रमानंद चौधरी, निलेश कुमार, शवजीत चौधरी,आजाद चौधरी, शिवम कुमार,अंकेश, सन्नी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button