भागलपुर

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का नवगछिया में हुआ जोरदार स्वागत ।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का नवगछिया में हुआ जोरदार स्वागत ।

नवगछिया। पटना से कटिहार बरारी विधानसभा क्षेत्र जाने के क्रम में बिहार जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं उनके साथ चल रहे बरारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह निषाद का नवगछिया के मकनपुर स्थित पूर्व राज्य मंत्री स्व मदन प्रसाद सिंह के आवास पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में नवगछिया जिला संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर चंदेश्वरी सिंह निषाद एवं मुन्ना सिंह निषाद के साथ-साथ जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता मिलन सागर, जिला उपाध्यक्ष शाहिद रजा, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष इफ्तेखार आलम, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ दीपक कुमार साह, जिला महासचिव संजय सिंह निषाद एवं रामस्वरूप सिंह ने अंग वस्त्र एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी 2024 लोकसभा के चुनाव को फतह करने एवं केंद्र से बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही। मौके पर दर्जनो पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button