उत्तरप्रदेश

वरिष्ठ सहायक के असामयिक निधन पर हुई शोक सभा

खीमपुर खीरी । गुरुवार को तहसील धौरहरा के वरिष्ठ सहायक सतीश वर्मा की आसामयिक मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पूरे राजस्व परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। कलेक्ट्रेट में शोकसभा हुई, जिसमें अधिकारी-कर्मचारियों ने 02 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सतीश वर्मा, वरिष्ठ सहायक, तहसील धौरहरा की आकस्मिक मृत्यु पर हम सब कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारीगण काफी दुखी है तथा उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है ईश्वर उनकी आत्मा को एवं शोक संतृप्त परिवार को इस आपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में उपजिलाधिकारी विधेश, राजीव निगम, प्रशासनिक अधिकारी खुशहाल सिंह, सुधीर सोनी, मो. सलीम, विवेक सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कर्मी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button