साहित्य
सबको पछाड़ ललित गर्ग और डॉ. प्रताप मोहन ‘भारतीय’ बने प्रथम विजेता

इंदौर (मप्र)। हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा सतत स्पर्धाओं के माध्यम से रचनाशिल्पियों का उत्साह बढ़ाने का कार्य जारी है। इसी निमित्त पारिवारिक विषय ‘उनकी साँसों से मेरी खुशियाँ’ पर 83 वीं स्पर्धा कराई गई। इसमें अच्छे भाव उकेरकर गद्य में ललित गर्ग प्रथम विजेता बनने में सफल हुए हैं, तो डॉ. प्रताप मोहन ‘भारतीय’ ने पद्य में पहली जीत हासिल की है।



