भागलपुर

नवगछिया की धरती पर ऐतिहासिक होगा नारी शक्ति सम्मान रथ सह महिला संवाद यात्रा – सुश्री अर्पणा कुमारी

गुरुवार को नवगछिया स्थित फूड प्लाजा होटल जीरो माईल में आगामी 24 मार्च को जिला नवगछिया में होने वाले नारी शक्ति सम्मान रथ – सह– महिला संवाद यात्रा को सफल बनाने हेतु समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।
इस समीक्षात्मक बैठक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए, बैठक में 24 मार्च को होने वाले नारी शक्ति सम्मान रथ –सह–महिला संवाद यात्रा नवगछिया में सुश्री अर्पणा कुमारी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी–सह–प्रदेश महासचिव महिलाप्रकोष्ठ जद(यू०) बिहार के अगुवाई में किया जाना तय हुआ साथ ही ।सुश्री अर्पणा कुमारी ने कहा नवगछिया की धरती पर नारी शक्ति सम्मान रथ सह महिला संवाद यात्रा का जो कार्यक्रम प्रदेश द्वारा निर्धारित है।

उन्होंने कहा की माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार की आधी आबादी महिलाओं के लिए जो नीतीश कुमार जी ने महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों को दिया है इसे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम सभी महिलाएं मिलकर करेंगे। इस यात्रा से महिलाओं में जागरूकता आएगी और 2025 में 225 और फिर से नीतीश का जो हम लोगों का संकल्प और नारा है इसमें हम सभी महिलाओं का बड़ा योगदान होगा। हम सभी महिलाओं ने संकल्प लिया है, कि 2025 में 240 और विपक्ष पूरी तरह होगा खाली इसी नारे के साथ हम सभी बिहार की महिलाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़े हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित तिथि को शिवानी विवाह भवन, नवगछिया, जीरो माइल में किया जाएगा। इस बैठक में माननीय सांसद अजय कुमार मंडल , जिला प्रभारी प्रहलाद सरकार , प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ जद(यू०) बिहार सुश्री अर्पणा कुमारी , जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती , महिला जिला अध्यक्ष पायल कुमारी , नमिता रानी ,एवं सुनीता कुमारी प्रखंड अध्यक्ष नवगछिया, के साथ–साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, नेतागण और कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button