भागलपुर

बभनगामा पंचायत की बीबी रंजीदा खातून ने भरा नामांकन, वार्ड नं. 02 से जीत का बजाया बिगुल!

बभनगामा पंचायत के वार्ड संख्या 02 में शुक्रवार को उस समय हलचल तेज़ हो गई जब सामाजिक कार्यों में सक्रिय और लोकप्रिय चेहरा बीबी रंजीदा खातून ने वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

रंजीदा खातून ने कहा, “मैंने हमेशा सेवा को राजनीति से ऊपर रखा है। वार्ड की हर ज़रूरत को अपनी ज़िम्मेदारी समझा है, इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि जनता इस बार मुझे वोट नहीं, आशीर्वाद देगी।”

जनता के बीच वे एक कर्मठ, मिलनसार और जागरूक महिला के रूप में जानी जाती हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर उन्होंने पहले भी आवाज़ उठाई है, जिससे युवाओं और महिलाओं में उनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है।

अब पूरे वार्ड में चर्चा है – “इस बार रंजीदा खातून नहीं, विकास की उम्मीद नामांकन भर चुकी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button