भागलपुर

Bihpur : लत्तीपुर के प्रीतम हत्याकांड में 6 पर प्राथमिकी दर्ज ।। InquilabIndia

बिहपुर प्रखंड के लत्तीपुर वार्ड नंबर 13 निवासी महादलित युवक प्रीतम ऋषिदेव की हत्या मामले में प्राथमिकी पिता इन्द्रदेव ऋषिदेव के लिखित आवेदन पर दर्ज कर लिया गया हैं जिसमें गांव के ही छ्ह लोगों को नामजद आरोपी बनाया हैं ।

अपने आरोप में बताया हैं की उपरोक्त नामजदों ने पांच दिन पूर्व घर पर आकर धमकी दी गई थी की पूर्व में कराई गई मुकदमा में मेल जोल कर लो नही तो तुम्हारे बेटे की हत्या कर लाश गायब कर देंगे । उसके बाद 10 अगस्त की रात लगभग एक बजे उपरोक्त नामजदों के द्वारा मेरे पुत्र प्रीतम कुमार को स्कूल के छत से उठाकर घर से कुछ दूर पश्चिम एक बगीचे में ले जाकर उसका फांसी लगाकर हत्या कर दी । जब 11 अगस्त की सुबह मेरी पत्नी सरिता देवी घास लाने बहियार जा रही थी तो वह बेटे की लाश देखी तो बेहोश हो गई । बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की केस दर्ज कर लिया गया हैं और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button