भागलपुर

नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के स्व रोजगार कार्यक्रम (SEP) के तहत स्वय सहायता समूह को कैनरा बैंक सुलतानगंज के द्वारा कुल आठ (8) स्वयं सहायता समूहों को ऋण दिया गया।

नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के स्व रोजगार कार्यक्रम (SEP) के तहत स्वय सहायता समूह को कैनरा बैंक सुलतानगंज के द्वारा कुल आठ (8) स्वयं सहायता समूहों को ऋण दिया गया।

कैनरा बैंक सुलतानगंज के द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के स्व रोजगार कार्यक्रम (SEP) के तहत कुल आठ (8) स्वयं सहायता समूह को ऋण मुहैया कराया गया। चार स्वयं सहायता समूह 1. जय माँ काली आजीविका स्वयं सहायता समूह को 1,25,000 रुपये, 2.सुलेखा आजीविका स्वयं सहायता समूह को 1,00,000 रुपये , 3.काजल आजीविका स्वयं सहायता समूह को 1,00,000 रुपये, औऱ 4.सावित्री आजीविका स्वयं सहायता समूह को 1,00,000 रुपये मंगलवार को ऋण स्वीकृत कर खाता में भेज गया था , और आज चार समूह का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया और ऋण मुहैया कराया गया, जो निम्न है :- 1. शिव महिमा आजीविका स्वयं सहायता समूह को 1,00,000 रुपये, 2. रैदासआजीविका स्वयं सहायता समूह को 1,00,000 रुपये , 3. गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह को 1,00,000 रुपये, औऱ 4.बाबा अजगैबीनाथ आजीविका स्वयं सहायता समूह को 1,00,000 रुपये। नगर परिषद सुलतानगंज में कार्यरत नगर मिशन प्रबंधक कुमार अविनाश के द्वारा बताया गया कि कैनरा बैंक में अलग अलग स्वयं सहायता समूह का कुल 10 CCL ऋण हेतु आवेदन कैनरा बैंक में भेज गया था, जिसमे से अबतक आठ समूह को ऋण दिया जा चुका है । इससे पिछले वर्ष भी केनरा बैंक के द्वारा चार स्वयं सहायता समूह को ऋण दिया गया था और इसके साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के तहत आठ फूटकर दुकानदारों को कैनरा बैंक द्वारा 10000 का ऋण दिया जा चुका है और आगे भी दिया जायेगा । समूह को ऋण मुहैया कराने में नगर परिषद सुलतानगंज में कार्यरत अलका देवी (CRP) और (दीनदयाल क्षेत्र स्तरीय संगठन) की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button