भागलपुर

सुलतानगंज आर्दशनगर गांव मे जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट चार लोगों घायल।।

सुलतानगंज आर्दशनगर गांव मे जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट चार लोगों घायल।।

  • पुलिस मामले कि छानबीन मे जुटी।

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के आर्दशनगर गांव मे गांव के ही दबंगों ने एक घर मे घुसकर जमीन हडपने का प्रयास करते हुए मारपीट कर घर मे लगाई आग।वहीं इस मामले मे पिडित संगीता कुमारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा लिज पर हमारे सास गुलाब देवी के नाम से जमीन हैं।जो वर्षों से इस जमीन पर घर बनाकर रह रहे हैं। लेकिन गांव के दबंग मुकेश राम उनके पत्नी नविता देवी, पुत्री प्रिति कुमारी, पुत्र आनंद कुमार, द्वारा घर मे घुसकर लाठी डंटा मारते हुए घर मे आग लगा दिया हैं।जिससे घर मे सारे सामान जलकर राख हो गए।साथ ही हमारे ननद अनिता कुमारी, पति आलोक कुमार पुत्र बुच्ची उर्फ ऐकता कुमारी पुत्र मानव कुमार घायल हो गए।वहीं इस घटना कि जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को देने पर आलोक कुमार को गंभीर देख रेफरल अस्पताल भेज दिया।वहीं डा.ने गंभीर देख मायागंज रेफर कर दिए हैं।लेकिन पुलिस प्रशासन ने विरोधी से पैसा लेकर हमारे पति को मायागंज नहीं भेज कर थाने परिसर मे बैठक कर रखा हैं । इससे साफ पता चलता है कि पैसा का लेन देन कर घटना को अंजाम दिया गया हैं।पुर्व मे भी जमीन लेकर मारपीट हुई थी।लेकिन पुलिस. ने आपसी समझोता कर ताल मेल कर दौनों पक्षों को घर भेज दिए थे।लेकिन आपसी समझोता नहीं मानते हुए घटना को अंजाम दिया गया हैं।वहीं पुलिस गंभीरता लेते हुए दोनों पक्षों से पुछताछ मे जुट गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button