भागलपुर

बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित // Inquilabindia

बिहार के खिलाड़ियों में प्रतिभाओं की कमी नहीं – शाद अहमद

बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाद अहमद का एकदिवसीय दौरा नवगछिया पुलिस जिला में हुआ। राष्ट्रवादी कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन रेलवे मैदान थाना बिहपुर में आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

IMG 20211130 WA0034

सम्मान समारोह के साथ साथ सदस्यता अभियान के अंतर्गत खेलप्रेमियों को राष्ट्रवादी कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ से जोड़ा गया। खेल सम्मान समारोह सह सदस्यता अभियान के अवसर पर खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है आवश्यक है सिर्फ उन्हें सही मार्गदर्शन व दिशा देने की। सरकार के द्वारा खेल व खिलाड़ियों की अनदेखी की जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ कटिबद्ध है। बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के द्वारा राज्य के सभी जिलों में खिलाड़ियों को जोड़ने हेतु सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। राज्य के प्रत्येक जिलों में खिलाड़ियों व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले खेलप्रेमियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म उपलब्ध हो जिसके लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ द्वारा अभियान चलाया जाएगा। श्री शाद अहमद ने यह भी बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार स्वयं खुद एक खिलाड़ी के साथ साथ कुशल खेल प्रशासक रहें हैं। जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संयोजक राणा रणवीर सिंह भी खिलाड़ी व खेल विशेषज्ञ हैं। इसलिए उन दोनों राष्ट्रीय व प्रदेश के नेतृत्वकर्ता द्वारा खेल व खिलाड़ियों के उत्थान की सोंच रखते हैं। हाल के दिनों में खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में काफी बढ़चढ़कर रूचि दिखाई है। खगड़िया व मुंगेर में भी मंगलवार को खेल सम्मान समारोह व सदस्यता अभियान का कार्यक्रम रखा गया है। आज थाना बिहपुर में सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित कुमार शर्मा,राष्ट्रीय खिलाड़ी मो.सैफ,मुकुल कुमार, अमित कुमार,अविनाश कुमार,गुलशन कुमार शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ नीतीश कुमार सिन्हा,धर्मेंद्र कुमार,मंजूर अहमद,राकेश कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button