भागलपुर

दु जवान बेटी छय घर भी गंगा मा समाय गेले कि करबे आबा केकरो सहारा ना छय ।। InquilabIndia

दु जवान बेटी छय घर भी गंगा मा समाय गेले कि करबे आबा केकरो सहारा ना छय

अमरजीत कुमार सिंह


भागलपुर (आसेस) पूर्वी क्षेत्र में अवस्थित सबौर प्रखंड में हाहाकार मचा हुआ है प्रखंड क्षेत्र के फरक्का पंचायत के इंग्लिश गांव में कल से ही गंगा का रौद्र रूप प्रारंभ हो गई है इससे लोगों में काफी भय का माहौल दिख रहा है स्थानीय लोगों के साथ साथ सरकारी संपत्ति भी गंगा के धार में समा गई है रविवार के दोपहर से गंगा ने अपना रौद्र रूप दिखाइए और तेज कटाव शुरू हो गया स्थानीय लोगों ने आज अखबार से बातचीत करने के दौरान भावुक हो उठे और उन्होंने कहा मेरा तो आशियाना ही उजड़ गया खाने को खाना नहीं और रहने को घर नहीं अब मैं जाऊं तो जाऊं कहां ? वहां पर बसे दर्जनों परिवारों का घर गंगा में समा चुका है स्थानीय लोगों ने बताया कि नहीं तो कोई जनप्रतिनिधि सूद ले रहे हैं नहीं तो जिला प्रशासन लोगों का आरोप है कि वोट के समय सभी नेता आते हैं लेकिन इस आपदा के घड़ी कोई देखने तक नहीं आया है जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को चुनौती भरी शब्दों में कहा है कि अगर इस आपदा की घड़ी में सहयोग नहीं किया तो हम लोग उग्र आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे अब देखना सेष रहेगा कि आखिरकार जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवार को कब तक राहत देंगे !

IMG 20211207 WA0010

विवश परिवार की जुबानी ________

फरक्का पंचायत निवासी पीड़ित परिवार कंचन देवी ने आज अखबार को कहा कि घर में दो जवान बेटी है खाने को खाना तक नहीं है रहने को घर नहीं आखिरकार हम क्या करे मदद भी कोई नही कर रहा है जे सामन बचेले छिये अभी वही खाईई रहलो छिये कि करवे केकरो मदद ना मिले छय दो जवान बेटी छय कहा रखवे कुछू सुझे ही नाय छय आबा भगवान भरोसा छय इतना कहते ही भावुक हो उठे और रोने लगी !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button