बिहार

बांका में रसोई सिलेंडर ब्लास्ट 5 बच्चे की दर्दनाक मौत तफ्तीश में जुटी पुलिस।। Inquilabindia

इस वक़्त की बड़ी खबर बांका जिले से सामने आ रही है| जहां पर सिलेंडर ब्लास्ट होने से पाच बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है| स्थानीय लोगों के मुताबिक अशोक पासवान की पत्नी सीता देवी खाना बना रही थी| इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर फटने से चार लड़की है एव एक लड़का का घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई| सभी मृतक बच्चे नाबालिक है| मृत बच्चे की पहचान अशोक पासवान के 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार, 8 वर्षीया अंशु कुमारी 4 वर्षीय शिवानी कुमारी एवं प्रकाश पासवान के 3 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी शामिल है| बताया जा रहा है कि प्रकाश पासवान की पत्नी सीता देवी अपने घर के बरामदा पर रसोई गैस पर खाना बना रही थी| इसी दौरान रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने लगा|तभी अचानक सीता देवी घर से बाहर निकल गई| घर के अंदर पाच बच्चे था| थोडी देर बाद अचानक ब्लास्ट हो गया| और बच्चे की मलवे मे दबने से दर्दनाक मौत हो गई| इनकी सूचना स्थानीय प्रशासन को मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे प्रशासन ने आज जो बच्चे को मलबे से बाहर निकाला है और पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई है| इधर परिजन व आसपास के लोग काफी भयभीत है| एक ही परिवार के सभी बच्चे के एक साथ मौत होने से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है!
बांका से अमरजी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button